Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरप्रधानपति ने राह भटक रहे कावाडिये की सहायता कर भेजवाया

प्रधानपति ने राह भटक रहे कावाडिये की सहायता कर भेजवाया

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के छितौना गांव में भटक रहे कावड़ियां संजय कुमार पुत्र संतराम निवासी अमरेथु टडिया, थाना व तहसील कादीपुर जिला सुल्तानपुर सबसे पहले गाँव के साथियों के साथ जल चढ़ाने और दर्शन करने बिहार के लिए निकले थे। साथियों के साथ निकले संजय दर्शन व जल चढ़ाकर वाराणसी काशी विश्वनाथ दर्शन को आये। इस दौरान उनका ट्रैक्टर में रखा सामान व साथी उनसे बिछड़ गये, जिससे वह अकेला हो गया और रास्ता भटक कर केराकत तहसील आ पहुँचा। संजय को भटकते देख गाँव के ही समाजसेवी व ग्राम प्रधानपति फौजी सुबाष यादव ने अपने गाँव से अपनी गाड़ी पर बैठाकर बाजार में जलपान व नास्ता करवाया और उस कावड़िये को घर जाने के लिये सहायता राशि देकर मदद की। छितौना ग्राम प्रधानपति के इस तरह के सामाजिक कार्य क्षेत्र में आये दिन कही कहीं देखने को मिल ही जाता हैं।

Share Now...