जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक लखनऊ के एक प्रतिष्ठित होटल में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद स्वरूप मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जौनपुर जिला अध्यक्ष दिनेश टण्डन के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष अग्रहरि, प्रदेश मंत्री महेंद्र सोनकर, जिला महामंत्री रामकुमार साहू ने समस्याओं को लेकर महत्वपूर्ण बिंदुओं उठाते हुए सहभागिता किया। पूरे उत्तर प्रदेश के 80 जिले से आए हुए सभी प्रतिनिधियों ने व्यापारियों की महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा किया। सबसे महत्वपूर्ण समस्याओं में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के व्यापक सुधार की आवश्यकता व खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा रजिस्ट्रेशन व सैंपल के नाम पर हो रहे भ्रष्टाचार, दूसरी समस्या में ऑनलाइन व्यापार से आ रही समस्याओं को लेकर चरणबद्ध तरीके से आंदोलन की रूपरेखा की तैयारी होगी। जीएसटी विभाग द्वारा भेजी जा रही नोटिस व इससे संबंधित अन्य समस्याओं का निदान पर चर्चा किया गया। 9 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय व्यापारी दिवस कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने की रूपरेखा तैयार हुई। कार्यक्रम में पूरे भारत के सभी जनपद से व्यापारी पदाधिकारी पहुंचेंगे। बैठक के तत्पश्चात निकाय चुनाव में नवनिर्वाचित व्यापारी बंधुओं को प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता एवं प्रदेश महामंत्री दिलीप सेठ के साथ प्रदेश चेयरमैन मयूर जैन प्रदेश कार्यालय प्रभारी सुनील पांडे, युवा प्रदेश अध्यक्ष जीतू सोनी, मंसू गुप्ता,नितिन जायसवाल तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। बैठक की समाप्ति पर सरस्वती विद्या मंदिर की निराला नगर मुख्य शाखा के प्रांगण में वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में उठाई गई जौनपुर की समस्याएं

Previous article

