जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के सतहरिया चौकी स्थित जौनपुर रायबरेली हाईवे पर सतहरिया तिराहे पर बुधवार को भोर में करीब साढ़े चार बजे पिकअप और ट्रक की हुई। आमने-सामने की भिड़ंत में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। चिकित्सक ने गंभीर हालत देख चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। निवाड़ी जिले और थाना क्षेत्र के बसवान गांव निवासी 30वर्षीय राघवेंद्र पुत्र महेश अपने पिकअप पर झांसी से बैगन लादकर जौनपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही इसकी पिकअप उक्त मार्ग पर सतहरिया तिराहे के पास पहुंची सामने से तेज रफ्तार आ रही ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे उक्त चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देख चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पिकअप में सवार खलासी बाल बाल बच गया। उसे मामूली खरोच ही आई। इस संबंध में चौकी इंचार्ज गंगा प्रसाद मिश्र ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। उचित कार्यवाही की जा रही है।
― Advertisement ―
lakhauwa bazar accident में बड़ा हादसा टला, राहगीर को बचाने में पिकअप पलटी
Jaunpur accident news lakhauwa bazar: जौनपुर में एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। लखौवा बाजार में पिकअप वाहन पलट गया।इस jaunpur accident news lakhauwa...
ट्रक और पिकअप की आमने सामने की टक्कर में पिकअप चालक घायल



