Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपोषण में सुधार लाने हेतु मनाया जा रहा पोषण माह

पोषण में सुधार लाने हेतु मनाया जा रहा पोषण माह

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा की अध्यक्षता मे जिला पोषण समिति की बैठक शुक्रवार देर सायं कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय पोषण माह सितम्बर 2023 में आयोजित पोषण माह के तहत प्रभावी स्तनपान संपूरक आहार, स्वस्थ बालक प्रतिस्पर्धा, पोषण भी, पढ़ाई भी, मिशन लाइफ के अन्तर्गत पानी की बचत, कचरा प्रबंधन, स्वस्थ दिनचर्या, योगा आदि पर ध्यान केन्द्रित करते हुए पोषण में सुधार लाने हेतु पोषण माह मनाया जा रहा है। इस वर्ष राष्ट्रीय पोषण माह का मुख्य थीम सुपोषित भारत साक्षर भारत सशक्त भारत है। पोषण अभियान के अंतर्गत 6 वर्ष के कम आयु के बच्चे, गर्भवती महिलाएं, स्तनपान करने वाली धात्री महिलाओं तथा किशोरी बालिकाओं के पोषक आहार में अबतक सुधार के लिए किये गये प्रयासों की जिलाधिकारी ने समीक्षा की। बैठक में पोषण ट्रैकर, खाद्यान्न वितरण, सहयोग एप, बाल पिटारा, ई-कवच पर सैम बच्चों के नामांकन आदि की प्रगति एवं बच्चों को लर्निंग किट के वितरण पर भी चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सैम और मैम बच्चों के चिन्हांकन तथा ई-कवच पोर्टल पर फीडिंग के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाए। खराब प्रगति वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किया जाए। समुदाय आधारित कार्यक्रम के अन्तर्गत आगंनगाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा गोदभराई, अन्नप्राशन, टीकाकरण की भी समीक्षा जिलाधिकारी महोदय द्वारा की गयी। ब्लॉकवार सैम बच्चों के एनआरसी में रेफर करने की समीक्षा के दौरान ब्लाक सिकरारा, सुजानगंज की खराब स्थिति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी ने बाल विकास अधिकारी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए इसकी कार्यवाही सुनिश्चित कराये। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि संभव अभियान के तहत जहां भी फॉलोअप कम है वहां एमओआईसी और स्वास्थ्य विभाग के साथ इसकी फीडिंग कराए, छूटे हुए केंद्रों पर मॉकअप राउंड चलाएं, सुपरवाइजर लगातार भ्रमण करें और आवश्यक होने पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को प्रशिक्षण भी दिलाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.लक्ष्मी सिंह, एसीएमओ, बाल विकास अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।