जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पंचायत में दरीबा स्थित राम लखन पब्लिक स्कूल में शनिवार को अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह स्वच्छ भारत मिशन की कोऑर्डिनेटर खुशबू यादव ने अध्यापकों बच्चों तथा कर्मचारियों को 75 जिले 75 घंटे मिशन के तहत आसपास स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई। लोगों को संबोधित करते हुए अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह ने कहा कि हम अपने आसपास की सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जिससे संक्रामक बीमारियों से बचा जा सके। उन्होंने कहा हम लोग शपथ लेते हैं कि हम अपने साथ साथ और अधिक लोगों को सफाई के प्रति जागरूक करेंगे तथा प्लास्टिक उपयोग से होने वाले दुष्परिणामों को भी लोगों से बताएंगे। अगर हम पांच पांच लोगों को बताएंगे तो एक बड़ी श्रृंखला बनेगी और हम अपने मिशन में कामयाब हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम किसी भी दुकानदार से पॉलिथीन में सामान देने के लिए दबाव नहीं बनाएंगे। स्वच्छ भारत मिशन की कोऑर्डिनेटर खुशबू यादव ने कहा की हम सामान लेने के लिए बाजार में घर से कपड़े का बैग लेकर जाएंगे। जो भी प्लास्टिक का उपयोग कर रहे है हम उन्हें उसके दुष्परिणामों को बता कर उसको भी जागरूक करेंगे। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी कुंवर गौरव सिंह कोऑर्डिनेटर स्वच्छ भारत मिशन खुशबू यादव, वेद प्रकाश, ओमकार यादव, शिशु तिवारी सहित नगर पंचायत के कर्मचारी स्कूल के अध्यापक बच्चे तथा नगर पंचायत के लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
पॉलिथीन उपयोग नहीं करने की ली शपथ

Previous article
Next article


