Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeमनोरंजनपॉपी प्रिंट प्लंज गाउन में मानुषी छिल्लर का ग्लैमरस अंदाज

पॉपी प्रिंट प्लंज गाउन में मानुषी छिल्लर का ग्लैमरस अंदाज

मानुषी छिल्लर का फैशन गेम इतना शानदार है कि वह जो कुछ भी पहनती हैं, वह एक स्टेटमेंट पीस बन जाता है। पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर सचमुच कुछ भी शानदार तरीके से पहन सकती हैं। चाहे यात्रा के लिए एक साधारण लाउन्ज सेट हो या सबसे एक्सक्लूसिव डिजाइनर पीस, मानुषी उन कपड़ों को अपने तरीके से पहनकर उन्हें अपनी पहचान बना देती हैं। हाल ही में मानुषी छिल्लर ने अपने अंदाज़ से सभी का दिल जीत लिया। वह रॉयल राजस्थान में एक कार्यक्रम की शोभा बढ़ा रही थीं, जहां मानुषी ने 2,40,000रुपये की गौरी और नैनिका गाउन पहना। इस गाउन में गहरे प्लंजिंग नेकलाइन के साथ ड्रोप वेस्ट था और बाकी का डिज़ाइन फ्लैटरिंग पॉप्पी प्रिंट से सजा था। गाउन की कीमत 6अंकों में होने का एक वजह इसका शानदार मिकाडो फैब्रिक है, जो इस गाउन में इस्तेमाल हुआ है। मानुषी ने अपने बाकी लुक को अपेक्षाकृत सरल रखा और अपने आउटफिट को ही मुख्य आकर्षण बनाया। उन्होंने अपनी कलाई पर एक साधारण कंगन और कुछ अंगूठियों के साथ अपने लुक को पूरा किया। उन्होंने विएंज विंटेज के छोटे इयररिंग्स पहनने का फैसला किया, जो उनके लुक के साथ पूरी तरह से मेल खा रहा है।

Share Now...