Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरपेड़ काटने का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी डंडे से किया...

पेड़ काटने का विरोध करने पर दबंगों ने लाठी डंडे से किया हमला

  • महिलाओं समेत पांच जख्मी, दो की हालत गंभीर

जौनपुर धारा, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला गांव में विवादित जमीन स्थगन आदेश के बाद भी  पेड़ काटने का विरोध करने पर दबंगों ने एक पक्ष पर लाठी डंडा व धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया जिसमें महिलाओं समेत पांच लोग जख्मी हो गए। उपचार के लिए पीएससी के बाद दो लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उक्त गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव की जमीन पर पड़ोस के ही सिकंदर यादव, आसाराम यादव अपना हक जता रहे हैं। जितेंद्र कुमार यादव कहना है कि विवादित जमीन पर स्थगन आदेश है। इसके बावजूद पड़ोसी उक्त जमीन पर लगा पेड़ काट रहे थे जिसका उन्होंने विरोध किया तो करीब डेढ़ दर्जन की संख्या में दबंगों ने लाठी डंडा लेकर उन पर हमला कर दिया और मारपीट कर जितेंद्र यादव, राम पलट यादव, पूनम, बबलू और वृद्ध महिला किशना यादव को जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई जहां चिकित्सकों ने २ लोगों को बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। भुक्तभेगी पक्ष का आरोप है कि पुलिस सुलह-समझौता कराना चाहती थी और कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही थी। पीड़ित पक्ष द्वारा इनकार करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।