जौनपुर धारा, जौनपुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उत्तर प्रदेश जनपद शाखा की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट परिसर स्थित पेंशनर्स भवन में जनपद अध्यक्ष सीबी सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए सभाध्यक्ष ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा कार्ड के डाउनलोड होने में आ रही कठिनाई के संदर्भ में नोडल संस्था सांची लखनऊ से प्राप्त पत्र को पढ़कर स्थिति स्पष्ट की गई। संस्था ने अवगत कराया है कि मरम्मत कार्य की वजह से कार्ड डाउनलोड होने में जो कठिनाई आ रही है वह एक सप्ताह में दूर हो जाएगी। इसके साथ ही उपस्थित सदस्यों से अपने-अपने निकट रहने वाले पेंशनर साथियों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित करने की अपील की गई जिससे सदस्यों की संख्या में वृद्धि हो साथ ही शासन से मिलने वाली सुविधाओं की उनको जानकारी हो सके। बैठक में कैशलेश चिकित्सा संबंधी जनपद के निजी अस्पतालों की जानकारी कंचन सिंह ने सभी साथियों को दिया। बैठक में चिकित्सा प्रतिपूर्ति के देयों के निस्तारण में मुख्य चिकित्सा अधिकारी स्तर पर विलंब की स्थिति पर खेद व्यक्त किया गया। साथ ही इसमें सुधार की मांग की गयी। बैठक को मुख्य रूप से राकेश कुमार श्रीवास्तव पूर्व अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, पारसनाथ यादव, डीके सिंह, केके त्रिपाठी, हरीश चंद्र श्रीवास्तव, धनंजय यादव, श्याम बिहारी सिंह, ओंकार मिश्रा, रामाश्रय रजक, विक्रमाजीत यादव, रमाशंकर निषाद, विद्या प्रकाश सिंह, लालमणि चौबे, यदुनाथ यादव आदि ने संबोधित किया। बैठक के अंत में सभी उपस्थित साथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्त की घोषणा की गई। बैठक का संचालन राजबली यादव जिला मंत्री ने किया।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।
पेंशनर्स की मासिक बैठक में चिकित्सा प्रतिपूर्ति में बिलम्ब पर आक्रोश

Previous article

