जौनपुर धारा, जौनपुर। पूर्वी क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल मैच में हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग एवं पं.रवि शंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर के बीच खेला गया। हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय दुर्ग ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। विश्वविद्यालय दुर्ग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाये, जिसमें लेखिका यादव ने 32 गेद पर 2 चैके की मदद से 29 रन, मोहसिना शेख ने 25 गेंद पर 20 रन एवं पल्लवी वर्मा ने 15 गेंद पर 1 चैके की मदद से 19 रन का योगदान रहा। गेंदबजी में हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की तरफ से पूर्वा देवांगन ने 04 ओवर में 22 रन देकर 02 विकेट एवं मांषी मौर्या ने 4 ओवर में 21 रन देकर 01 विकेट प्राप्त किया। 127 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए हेमचन्द यादव विष्वविद्यालय, दुर्ग ने 17.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 49 रन ही बना सकी। जिसमें मांषी सिंह ने 50 गेद पर 1 चौके की मदद से 15 रन का योगदन रहा। गेंदबजी में पं0 रवि शंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर की तरफ से निशा वर्मा ने 04 ओवर में 08 रन देकर 03 विकेट एवं संजीता पटेल ने 04 ओवर में 13 रन देकर 02 विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार से पं0 रवि शंकर शुक्ला विश्वविद्यालय रायपुर ने हेमचन्द यादव विश्वविद्यालय दुर्ग को 78 रनों से हराकर अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता हेतु अर्हता प्राप्त की। लीग राउण्ड के पहला मैच में वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय जौनपुर एवं ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के बीच खेला गया। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।विश्वविद्यालय दरभंगा ने 19.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 84 रन बनाया, जिसमें आरती ने 10 गेंद पर 3 चैके की मदद से 13 रन एवं आर्या सेठ ने 25 गेंद पर 12रन का योगदान रहा। गेंदबाजी में वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय की तरफ से सोनाली सिंह ने 4 ओवर में 22 रन देकर 4 विकेट, अलमास भारद्वाज ने 3.4 ओवर में 13 रन देकर 3 विकेट एवं अनवेषा चटर्जी ने 3 ओवर में 6 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किये। निर्धारित लक्ष्य 85 रन का पीछा करते हुए वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय की टीम ने 20 ओर में 7 विकेट खोकर 84 रन ही बना सकी। जिसमें नीतू गौर 54 गेंद पर 1 चौके की मदद से 37 रन एवं अनवेशा चटर्जी ने 21 गेद पर 2 चौके की मदद से 11 रन का योगदान रहा। गेंदबाजी में विश्वविद्यालय दरभंगा की तरफ से आरती कुमारी ने 4 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट एवं रचना सिंह ने 2 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया। इस प्रकार से विश्वविद्यालय दरभंगा एवं विश्वविद्यालय जौनपुर के बीच खेला गया मैच टाई रहा और दोनो टीमो ने 1-1 अंक प्राप्त किया। उक्त अवसर पर प्रो.ओम प्रकाश सिंह, डॉ.विजय प्रताप तिवारी, नन्द किशोर सिंह, रमेश चन्द्र यादव, रजनीष कुमार सिंह, डॉ. राजेश सिंह, अशोक कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, सतेन्द्र कुमार सिंह, अल्का सिंह, विजय प्रकाश, भानू प्रताप शर्मा, आदि उपस्थित रहे। निर्णायक की भूमिका में आरपी गुप्ता, प्रदीप पटेल, राजेश पटेल एवं स्कोरर विपिन सर्राफ, पवनेश रहे।
― Advertisement ―
डीएम ने यूनियन बैंक का किया औचक निरीक्षण
युवाओं को ऋण वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देशजौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक ऑ$फ इंडिया के क्षेत्रीय कार्यालय का औचक निरीक्षण...
पूविवि और ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के बीच टाई रहा मैच



