Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्व सांसद ने पीड़ित परिजनों को सौंपा दो लाख रुपए का चेक

पूर्व सांसद ने पीड़ित परिजनों को सौंपा दो लाख रुपए का चेक

  • कहा हर सम्भव पीड़ित के मदद के लिए रहूंगा तैयार

जौनपुर धारा, जौनपुर। खेतासराय में दो सगे भाइयों की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों का ढांढस बढ़ाने का काम जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने आर्थिक मदद कर आँसू पोछने का काम किया। जौनपुर में गरीबों के मसीहा के नाम से प्रसिद्ध पूर्व सांसद शोक-संवेदना व्यक्त करने के लिए आएं तो पीड़ित के परिजनों को मदद करने का आश्वासन दिया था। उन्होंने दो लाख रुपए का चेक सौंपते हुए पीड़ित परिवार का परिस्थितियों में आगे भी मदद करने का आश्वासन दिया। ज्ञात हो कि 28 नवम्बर को खेतासराय में दो सगे भाईयों अजय, अंकित प्रजापति पुत्रगण फूलचन्द्र प्रजापति चाऊमीन की दुकान चला रहे दोनों को चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। जो घर का सहारा बनकर माता-पिता का पेट पालते थे। लेकिन उन दोनों की हत्या से परिवार बेसहारा हो गया। जिससे फूलचन्द्र का कुनबा समाप्त हो गया। समाजवादी पार्टी के तरफ से भी अखिलेश यादव ने निर्देशन में डेलिगेशन आया और आश्वासन देकर चला गया। वही जिला कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति, सांसद श्याम सिंह यादव, विधायक नीलम सोनकर सांत्वना देने पहुँचे तो सिर्फ कोरा आश्वासन देकर वापिस लौट गए। पूर्व सांसद धनंजय सिंह के इस मदद से पीड़ित परिवार व क्षेत्रवासियों का दिल जीत लिया और काफी सराहना की जा रही है। वही लोगों में यह भी चर्चा का विषय बना हुआ कि एक वर्तमान सांसद श्यामसिंह यादव शासन सत्ता में ना होने का हवाला देकर अपना पल्ला झाड़ लिया।