― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्व विधायक सुषमा पटेल ने रक्तदान कर मनाया जन्मदिन

पूर्व विधायक सुषमा पटेल ने रक्तदान कर मनाया जन्मदिन

  • शिविर में 54 रक्तदानियों ने किया रक्तदान

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सुजानगंज रोड पर स्थित श्रीराम मेमोरियल ब्लड एंड कम्पोनेन्ट सेंटर पर मुंगरा बादशाहपुर की पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल के 33वें जन्मदिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है। रक्तदान सब दानों से बढ़कर है, क्योंकि रक्तदाता को यह नहीं पता होता कि उसके दिए रक्त से किस व्यक्ति का जीवन बचेगा।एक युनिट रक्त से चार लोगों का जीवन बचाया जा सकता है ऐसे पुनीत कार्य करने वाले रक्त दानी महान होते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया में रक्त का दूसरा विकल्प नहीं है, रक्त की पूर्ति केवल रक्त से ही हो सकती है। रक्तदान महादान है, जीवनदान है। इससे बढ़कर कोई पूर्ण नहीं है। लोगों को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी करनी चाहिए। हॉस्पिटल के एमडी डॉ.अशोक कुमार ने हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ संयुक्त रूप से केक काटकर पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल का जन्मदिन मनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रक्त को किसी कंपनी में नहीं बनाया जा सकता मानव शरीर की रक्त बनाने की कंपनी है। विकसित देशों में यह अधिकांश रक्तदान अवैतानिक स्वयं सेवा होते हैं। ऐसे पुनीत कार्य करने वाले रक्त दानी महान होते हैं। स्वैच्छिक रक्त शिविर में पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल समेत कुल 54 लोगों ने रक्तदान किया। पूर्व विधायक डॉ.सुषमा पटेल व हॉस्पिटल के एमडी डॉ.अशोक कुमार पटेल ने संयुक्त रूप से रक्तदानयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। आयोजक बिरेंद्र कुमार बिंद ने आभार ज्ञापित किया। इस अवसर पर आशा सिंह पटेल, शैलेंद्र साहू, विक्की गुप्ता, शुभम यादव, अच्छेलाल मौर्या, प्रशांत मौर्या, वीरेंद्र बिंद, वीरेंद्र पटेल नीलू, प्रधान राजू पटेल, शालिनी विश्वकर्मा, लालजी पटेल, दीपक पटेल, प्रबल पटेल, मनोज वर्मा, संतोष पटेल, विकास मोदनवाल, पवन मोदनवाल व संदीप पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...