- ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की
- कहा, धन की बंदरबांट करने वाले ब्लाक कर्मियों व पूर्व प्रधान के विरुद्ध हो कार्रवाई
जौनपुर धारा, मछलीशहर। खजुरहट गांव में सामुदायिक शौचालय की मरम्मत के नाम पर पूर्व ग्राम प्रधान पर लाखों के गबन का आरोप लगाया गया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग की है। यह भी कहा, धन की हेराफेरी करने में लिप्त ब्लाक कर्मियों व पूर्व प्रधान के विरुद्ध कार्यवाही व रिकबरी भी हो। बताया जाता है कि खजुरहट ग्राम निवासी लक्ष्मी शंकर पटेल, मनोज कुमार गौड़ आदि ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि पूर्व ग्राम प्रधान तीर्थराज वर्मा के कार्यकाल में स्वच्छ भारत मिशन के तहत खजुरहट (तिवारी का पूरा) में स्थित सामुदायिक शौचालय की मरम्मत के लिये वर्ष 2021 में एक लाख 42 हजार 126 रुपये निकाल लिया गया लेकिन मौके पर कोई मरम्मत का कार्य नहीं हुआ। कैशबुक का कम्प्यूटर से प्रिंट निकालने पर ग्रामीणों को जानकारी मिली जो चर्चा का विषय बना रहा।



