Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

पूर्व केंद्रीय मंत्री के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जंगी महाविद्यालय असबरनपुर में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन के उपरांत श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर केराकत विधायक तूफानी सरोज कहाकि शरद यादव आरक्षण के जनक थे। वे हमेशा पिछड़े दलितों की लड़ाई लड़ा करते थे। जब वह सदन में खड़े होकर पिछड़े दलित के हक अधिकार की मांग करते थे तो पूरे देश में उनकी आवाज गूंजती थी। सदन में पूरी तरह से सन्नाटा हो जाता था और लोग बड़ी गंभीरता से उनकी बातों को सुनते थे कि शरद यादव बोल रहे हैं कोई नया पन सदन में आने वाला है। उन्हें देश के सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में सम्मानित किया गया था। आज भले शरद यादव हमारे बीच में नहीं है लेकिन उनकी कीर्ति हमेशा हमेशा के लिए अमर रहेगी। शरद यादव के राजनीतिक जीवन का चरम बिंदु 1989 में तत्कालीन वीपी सिंह सरकार में मंत्री रहते हुए पिछड़ों को नौकरी व शिक्षा में आरक्षण की सिफारिश करने वाली मंडल आयोग की रिपोर्ट लागू करवाना था और वीपी सिंह सरकार के मंत्रिमंडल में दो युवा सहयोगियों में शरद यादव और रामविलास पासवान ने उन पर दबाव डालकर आरक्षण लागू करवाया था। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व सपा जिला अध्यक्ष डॉ. अवधनाथ पाल, पूनम मौर्या, संजय राजभर, जियाउल हक, सुरेश यादव, हरिराम यादव, इश पटेल आदि लोग मौजूद रहे।

Share Now...