Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपूर्व आईएएस की स्मृति में यथार्थ गीता व कंबल वितरण का आयोजन

पूर्व आईएएस की स्मृति में यथार्थ गीता व कंबल वितरण का आयोजन

जौनपुर धारा, मछलीशहर। स्थानीय विकासखण्ड क्षेत्र के जमालपुर गांव निवासी पूर्व आईएएस गंगादीन यादव की 30 नवम्बर को लखनऊ में हृदय गति रुक जाने से हुई आकस्मिक मौत के बाद बुधवार को उनके आवास पर गरीबों असहाय में कंबल वितरण किया जा रहा है। बुधवार को जमालपुर गांव में उनके आवास पर एक श्रद्धांजलिसभा का आयोजन किया गया। जिसमें मछली शहर तथा क्षेत्र के लोगो ने पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान उनके भाई राजेश ने बताया कि स्व.गंगादीन की पहचान क्षेत्र में उनके विकास कार्यों से होती है। वह विभिन्न पदों में रहते हुए भी जौनपुर के लिए हमेशा सदैव विकास के विषय में सोचते रहते हैं, और वर्तमान में उनके छोटे भाई मछलीशहर के वर्तमान ब्लाक प्रमुख हैं। आगे जो उनके द्वारा अधूरे कार्य हैं उसे गोपेश यादव पूरा करेंगे। इस दौरान मछलीशहर के ब्लॉक प्रमुख गोपेश यादव ने कहा कि मैं उनके बताए गए चिन्हों पर ही चलूंगा और मैं भी प्रयास करूंगा। क्षेत्र में विकास कार्य करने के लिए यही उनकी यह सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस दौरान संजय जायसवाल पूर्व चेयरमैन, सूर्यभान यादव, पंधारी लाल यादव, आरिफ अंसारी, राकेश यादव, कदीर शैख, प्रधान, बी.डी.सी सहित आदि उपस्थित रहे।