Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदिव्यांग बच्चों का जीवन भी रंगीन बनाया जा सकता है : अनिल

दिव्यांग बच्चों का जीवन भी रंगीन बनाया जा सकता है : अनिल

  • रचना विशेष विद्यालय में आयोजित हुई चित्रकला प्रतियोगिता

जौनपुर धारा, जौनपुर। विश्व दिव्यांग साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत रासमण्डल स्थित रचना विशेष विद्यालय (ब्रांच आईआईडी) परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। चित्रकारी के माध्यम से उन्होंने दिखा दिया कि हम किसी से कम नहीं हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री अनिल ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहाकि सभी विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का जीवन भी इसी तरह रंगीन बनाया जा सकता है, अगर समाज का हर जिम्मेदार नागरिक इन बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझे। उक्त कार्यक्रम में शिवांश त्रिपाठी, पायल, उत्सव सिंह एवं विद्यालय के समस्त विशेष शिक्षक उपस्थित रहे। संचालन विद्यालय के मुख्य समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने किया तथा आये हुए अतिथियों का आभार प्रबन्धक नसीम अख्तर ने ज्ञापित किया।