― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस सहायता केन्द्र का हुआ उद्घाटन

पुलिस सहायता केन्द्र का हुआ उद्घाटन

जौनपुर धारा, जौनपुर। केराकत कोतवाली के देवकली बाजार में पुलिस सहायता केन्द्र का उद्घाटन केराकत थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पुलिस सहायता केन्द्र खुलने से यहां के लोगों को सुविधा मिलेगी और यहां के लोग भी पुलिस की सहायता करें। यदि कोई घटना होती है तो पुलिस को तुरन्त सुचना दें जिससे पुलिस मौके पर पहुंच कर कार्यवाही करे। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख विनय सिंह, ग्राम प्रधान कमलेश यादव, पूर्व प्रधान छविराज यादव, शमशेर सिंह, सुनीर अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।

Share Now...