Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुलिस मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार, तमंचा...

पुलिस मुठभेड़ में हत्या के दो आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार, तमंचा व चाकू बरामद

जौनपुर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जलालपुर, चंदवक, केराकत, जाफराबाद तथा एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने मुठभेड़ के दौरान हत्या के मामले में वांछित दो अभियुक्तों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो तमंचा, कारतूस, खोखा, एक मोटरसाइकिल और घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) आयुष श्रीवास्तव के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी केराकत अजीत कुमार रजक के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार 25 मार्च को थाना जलालपुर में मु0अ0सं0 130/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत बाबू राम पुत्र हंसलाल समेत सात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों से धनंजय चौहान उर्फ नन्दू, अविनाश चौहान, आदर्श चौहान तथा भोले चौहान का नाम प्रकाश में आया। गुरुवार देर रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले से जुड़े आरोपी भाऊपुर से त्रिलोचन की ओर आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने ग्राम ओईना के पास घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें दोनों बदमाशों के पैर में गोली लग गई और वे घायल हो गए। घायल बदमाशों ने पूछताछ में अपना नाम शिवशंकर चौहान (26) पुत्र सुभाष, निवासी संघईपुर थाना जलालपुर तथा धनंजय चौहान उर्फ नन्दू (20) पुत्र मनोज चौहान, निवासी संघईपुर थाना जलालपुर बताया।

Share Now...