जौनपुर धारा, जौनपुर। सपा नेता रजनीश मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस परीक्षा निरस्त कराने के लिए सीटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। छात्र अभ्यर्थी ने सरकार विरोधी नारा लगाकर कलेक्ट्रेट परिसर में जुलूस निकाला। इस दौरान रजनीश मिश्रा ने कहा कि मौजूदा सरकार जानबूझकर पेपर लीक करवा रही हैं। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है आए दिन परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है। छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। पुलिस परीक्षा अभ्यर्थी पुलिस परीक्षा के दो घंटा पहले से ही पुलिस परीक्षा का उत्तर टेलीग्राम वाट्सएप पर वायरल हो जा रहा है। पुलिस परीक्षा अभ्यर्थी मुकेश यादव निवासी सिकंदरा ने कहा कि हमलोग मेहनत से पढ़ाई करते हैं। इलाहाबाद, लखनऊ जाकर कोचिंग करके पुलिस परीक्षा की तैयारी करते हैं और सरकार के इशारे पर सभी प्रतियोगी परीक्षा का पेपर बेच दिया जाता है। छात्र नेता विकास यादव ने कहा कि सरकार को परीक्षा रद्द कर पुनः पारदर्शी तरीके से सरकार को परीक्षा करना चाहिए। इस दौरान पुलिस परीक्षा अभ्यर्थी विकास यादव, मुकेश यादव, राहुल, अवनीश, रोहित, प्रशांत, हेमंत, रोहित सहित आदि मौजूद रहें।
― Advertisement ―
मोहम्मद एजाजुद्दीन ने हासिल की पीएचडी की उपाधि
पूर्वांचल विश्वविद्यालय से पूरी की पीएचडी, खगोल विज्ञान पर वैज्ञानिक शोध कर आम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं जानकारीजौनपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र निवासी स्वर्गीय...
पुलिस परीक्षा निरस्त करने के लिये सीटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन


