जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में विशेष अभियान के क्रम में स्थानीय पुलिस ने मंगलवार को एक वांक्षित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उ.नि. सुरेश कुमार सिंह मय हमराह पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक वांक्षित अभियुक्त संतलाल पटेल 24 वर्ष पुत्र रमाकान्त पटेल निवासी ग्राम मिजार्पुर, थाना मछलीशहर को मंगलवार को समय करीब आठ बजे सुबह जयपालपुर के पास से गिरफ्तार कर थाने लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ.नि. विवेक कुमार तिवारी (थानाध्यक्ष) सुरेश कुमार सिंह, का. संतोष कुमार यादव, भीम भारद्वाज आदि शामिल रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का उद्घाटन, ग्रामीणों को मिली नई इलाज सुविधा
जौनपुर। सरायख्वाजा क्षेत्र के जंगीपुर खुर्द चौराहा स्थित मनिया मोड़ पर गुरुवार को आशादीप होम्योपैथिक फार्मेसी का भव्य उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव...
पुलिस ने वांक्षित अभियुक्त को किया गिरफ्तार



