Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपुरानी पेंशन बहाली को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया धरना प्रदर्शन

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया धरना प्रदर्शन

  • मुख्यमंत्री को सम्बोधित 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव के आह्वान पर जिला इकाई के जिला अध्यक्ष राजकेशर यादव की अध्यक्षता में लाखों शिक्षक कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन बहाली सहित 18 सूत्री मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री को संबोधित जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपते हुए निस्तारण करने की मांग की। शिक्षक कर्मचारियों की 18 सूत्री मांगों में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा चयनित शिक्षकों की नियुक्ति पत्र सीधे निदेशालय स्तर से निर्गत कर 21 दिन के अंदर कार्यभार ग्रहण कराने, प्रधानाचार्य का चयन लिखित परीक्षा के माध्यम से करें, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, राज्य कर्मचारियों की भांति शिक्षकों को भी पदोन्नति का लाभ देने, 8वें वेतन आयोग का गठन करने, संस्कृत मदरसा विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति सीधे चयन बोर्ड द्वारा लिखित परीक्षा के माध्यम से करने, प्रवक्ता पद पर पदोन्नति हेतु शिक्षण अनुभव 5 वर्ष से घटाकर 2 वर्ष करने, एकल स्थानांतरण में दोहरी व्यवस्था समाप्त कर ऑनलाइन प्रक्रिया समयबद्ध  एवं नियमित करने, सेवा निवृत्ति की उम्र 62 वर्ष से 65 वर्ष करने, कक्ष निरीक्षकों का पारिश्रमिक डेढ़ सौ रुपया एवं मूल्यांकन का पारिश्रमिक हाई स्कूल रू.15 और इंटर रू. 20 करने, लोक सेवा आयोग की भांति माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड द्वारा भर्ती प्रक्रिया नियमित कर भर्ती कैलेण्डर जारी करने, वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन देने जैसी समस्याओं पर धरना सभा में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि बहुप्रतीक्षित एवं सामाजिक मुद्दे का रूप धारण कर चुकी लाखों शिक्षक कर्मचारियों के भविष्य से जुड़े बुढ़ापे की लाठी रूपी पुरानी पेंशन बहाली पर आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए पूरा प्रदेश सरकार के विरुद्ध कमर कस चुका है अब या तो 2024 के लोकसभा चुनाव के पूर्व पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल होगी नहीं तो इसी मुद्दे पर सरकार बदल जाएगी। जिला अध्यक्ष राज केशर यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार पुरानी व्यवस्था बहाल करें वरना कुर्सी खाली करो। जिला संरक्षक डा. सुनील कान्त तिवारी ने कहा कि कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार और दलाली पर जिला विद्यालय निरीक्षक अंकुश लगायें। धरने को गोरखनाथ सिंह शाक्य, रामनारायण, मनोज कुमार सिंह, हौंसला प्रसाद पाल आदि शिक्षक पदाधिकारी ने संबोधित किया। धरने में भेलानाथ, जगदीश कुमार, अजीत कुमार, कैलाश नाथ यादव, इंद्रेश कुमार, मंजू देवी, सीमा राज आदि शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

Share Now...