Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपीसीएस में चयनित पुरातन छात्रा प्रतिमा का सम्मान

पीसीएस में चयनित पुरातन छात्रा प्रतिमा का सम्मान

  • डायरेक्टर शेखर आनंद पांडेय का चरण स्पर्श कर लिया आशीर्वाद

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर के स्पेक्ट्रम कोचिंग में बुधवार को पीसीएस में चयनित पुरातन छात्रा प्रतिमा तिवारी का जोरदार स्वागत व सम्मान किया गया और गुर से उन्होंने चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के मूलमंत्र बताए। बताते चलें कि विकास खण्ड मुंगराबादशाहपुर के गांव आदेपुर (चटौरी) की प्रतिमा तिवारी का चयन बिहार लोक सेवा आयोग की 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में शनिवार शाम को घोषित अंतिम परिणाम में 896 वीं रैंक पर ब्लाक अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण अधिकारी पद पर हुआ है जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल है। जहाँ लगातार उनकी सफलता पर उनका स्वागत व सम्मान किया जा रहा है वहीं नगर के मोहल्ला गजराजगंज में स्थित स्पेक्ट्रम कोचिंग संस्थान की पूर्व, पुरातन छात्रा की इस शानदार सफलता पर प्रतिमा को संस्थान द्वारा अंगमवस्त्र व बुके देकर डायरेक्टर शेखर आनंद पांडेय व विद्यार्थियों ने तालियों की गड़गड़ाहट से जोरदार स्वागत किया। डायरेक्टर ने कहा कि प्रतिमा का शुरू से ही पढ़ाई के प्रति अथक परिश्रम और लगन देखकर काफी प्रभावित किया था और जिसका परिणाम आज आप सबके सामने है। आप सबको प्रतिमा से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा खुशी तब होती है जब गुरु विद्यार्थियों के सफलता पर उन्हें सम्मान करे और इससे बड़ा गर्व का पल कोई और नहीं है। इसी क्रम में प्रतिमा ने छात्र छात्राओं को सफलता के मूलमंत्र बताए, कहा कि अथक प्रयास, परिश्रम, लगन व समर्पित होकर ही सफलता प्राप्त किया जा सकता है। सम्बोधन बाद प्रतिमा तिवारी के अभिभावकों का भी अंगमवस्त्र व माला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। इस अवसर पर अनुपम पांडेय, कृष्णा तिवारी, विजय नंद तिवारी, देवी शंकर तिवारी, अनन्या मिश्रा, व अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।