Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपीयू में फंक्शनल मटेरियल पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जुटेंगे देश-विदेश के...

पीयू में फंक्शनल मटेरियल पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में जुटेंगे देश-विदेश के वैज्ञानिक

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के रज्जू भैया संस्थान द्वारा फंक्शनल मटेरियल विषय पर अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन 8 से 10 फरवरी 2024 तक किया जा रहा है। यह सम्मेलन एशियन पॉलीमर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित हो रहा है। फंक्शनल मटेरियल एक बहुआयामी पदार्थ है। जिसे विभिन्न अनुप्रयोगों के लिए बनाया जाता है। फंक्शनल मैटेरियल इंजीनियिंरग, मेडिसिन, स्पेस व कई अन्य क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के संयोजक तथा रज्जू भैया संस्थान के निदेशक डॉ.प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि 8 फरवरी से प्रारंभ होने वाले त्रिदिवसीय सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि डीएमएसआरडीई, डीआरडीओ कानपुर के निदेशक डॉ.मयंक द्विवेदी हैं तथा विशिष्ट अतिथि राजर्षि जनक विश्वविद्यालय, नेपाल के कुलपति प्रो.अमर प्रसाद यादव, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो.राजाराम यादव तथा दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.पूनम टण्डन होंगी। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह करेंगी। सम्मेलन के आयोजन सचिव डॉ.नितेश जायसवाल ने बताया कि इस सम्मेलन में 70 से अधिक आमंत्रित वक्ताओं को व्याख्यान देने के लिए आमंत्रित किया गया है। इस सम्मेलन में भारत सहित विभिन्न देशों के कुल 300 से अधिक शोधार्थियों ने प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण किया है। 240शोधार्थियों ने अपने शोध कार्यों के सारांश को प्रस्तुत करने के लिए भेजा है। सम्मलेन के कोषाध्यक्ष डॉ.सुजीत कुमार चौरसिया ने बताया कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय तथा भारत सरकार की चार वैज्ञानिक संस्थाओं के वित्तीय सहयोग से यह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है।भारत सरकार का जैव प्रौद्योगिकी विभाग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, साइंस एण्ड इंजीनियिंरग रिसर्च बोर्ड, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, रक्षा एवं विकास अनुसंधान संगठन, रक्षा मंत्रालय, तथा वैज्ञानिक एवं औद्योगिक की अनुसंधान परिषद इस सम्मेलन के सहयोगी है।