― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 08-05-2026

आज का जौनपुर धारा ई-पेपर पढ़ेंJaunpur Dhara E-Paper में पढ़ें जौनपुर, मछलीशहर, केराकत, शाहगंज, बदलापुर, मुंगराबादशाहपुर सहित पूरे जिले की ताजा खबरें।यहां आपको आज...

E-Paper 07-05-2026

Homeअपना जौनपुरपीयू के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मनमोहा

पीयू के बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मनमोहा

  • विभिन्न प्रदेश के लोक नृत्यों का छात्रों ने किया प्रस्तुतीकरण
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने माइम के जरिए दिखाया देशप्रेम

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट सभागार में सोमवार की देर शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो.वंदना सिंह एवं विश्वविद्यालय में आयी नैक पीयर टीम ने दीप प्रज्जवलन के साथ किया। कार्यक्रम में कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दी गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिव पार्वती नृत्य, माईम, गायन के साथ-साथ विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रदेश की संस्कृति को भी अपने प्रस्तुति में दिखाया। माईम प्रस्तुति में छात्रों ने देशभक्ति एक्ट प्ले करके लोगों को भावुक भी किया और एक जवान के शहीद होने पर उसके घर की स्थितियां क्या होती है, इसकी जबरदस्त प्रस्तुति की। कार्यक्रम का संचालन दिव्या एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ.जान्हवी श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर वित्त अधिकारी उमाशंकर, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, उप कुलसचिव अमृतलाल, सहायक कुलसचिव बबिता, अजीत सिंह, दीपक सिंह, प्रो.मानस पांडेय, प्रो.वंदना राय, प्रो.अजय द्विवेदी, प्रो.अजय प्रताप सिंह, प्रो.अविनाश पाथर्डीकर, प्रो.रजनीश भास्कर, प्रो.मुराद अली, डॉ.प्रमोद कुमार यादव, डॉ.मनोज मिश्र, डॉ.राजकुमार, डॉ.आशुतोष सिंह, डॉ.मनीष गुप्ता, डॉ.सुनील कुमार, डॉ.रसिकेश, डॉ.मनोज कुमार पांडेय, डॉ.करुणा निराला, डॉ.लक्ष्मी प्रसाद मौर्या सहित विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहें।

Share Now...