Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपीयू के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे शिक्षाविद् प्रो. गिरीश्वर मिश्र

पीयू के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे शिक्षाविद् प्रो. गिरीश्वर मिश्र

  • दीक्षांत समारोह की प्रगति रिपोर्ट पर हुई चर्चा

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीरबहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में बुधवार को दीक्षांत समारोह के संबंध में कुलपति की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कुलपति प्रोफेसर निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह 23 फरवरी 2023 को होगा। इस संबंध में कुल 50 समितियां गठित की गई है। उन्होंने कमेटी के सभी संयोजकों और सदस्यों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि 26वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षाविद, मनोविज्ञानी, समाजविज्ञानी, लेखक, संपादक एवं पूर्व कुलपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय वर्धा के प्रो. गिरीश्वर मिश्र होंगे। इस बार 66 विद्यार्थियों को प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल के हाथों गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इस अवसर पर 30 स्कूली बच्चों को बैग और किट दिए जाएंगे। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने संयोजकों से प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की। कहा कि जो भी समस्या हो उसका निराकरण संबंधित अधिकारियों से मिलकर शीघ्र करा लें। बैठक का संचालन कुलसचिव महेंद्र कुमार ने और धन्यवाद ज्ञापन वित्त अधिकारी संजय कुमार राय ने किया। इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो. वंदना राय, प्रो. अजय द्विवेदी, प्रो. अविनाश पाथर्डीकर,  प्रो. मुराद अली, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. सौरभ पाल, एनएसएस समन्वयक डॉ. राज बहादुर सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डा. जाह्नवी श्रीवास्तव, डा. प्रवीण सिंह, डा. द्विवेन्दु मिश्र, सहायक कुलसचिव अमृत लाल, बबिता सिंह,  दीपक सिंह, अजीत सिंह, डा. लक्ष्मी मौर्य, एमएम भट्ट, संतोष कुमार मौर्य, रामसमुझ, अनिल श्रीवास्तव, सुशील प्रजापति, करूणा निराला समेत शिक्षक और कर्मचारी मौजूद थे।

Share Now...