- प. दुर्ग विजय मिश्र ने प्रस्तुत की कथा, हुआ राम विवाह
जौनपुर धारा, शाहगंज। नगर के शाहपंजा मोहल्ला स्थित संगत जी मन्दिर में श्रीराम कथा आयोजित किया गया। संगीतमयी श्री राम कथा में पंचम दिवस में राम कथा वाचक अन्तर्राष्ट्रीय कथाकार पं. दुर्ग विजय मिश्र द्वारा भक्तों को कथा सुनाते हुए कहाकि हम लोगों को माता सीता के जीवन से सीख लेने की जरूरत है। धनुष यज्ञ की लीला के दौरान जब श्री राम ने धनुष तोड़ा तो टूटते पंडाल में भारी संख्या में श्रोता लोग भी खुशी से झूम उठे। जय श्री राम के गगन भेदी नारे से पूरा पण्डाल गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम में लगे भव्य श्री सीताराम जी की झांकी का दर्शन करके लोग भाव विभेर हो गए। इस दौरान प्रमुख रुप से यजमान अनिल कुमार मोदनवाल, सतीश गुप्त, भुवनेश्व मोदनवाल, शिवेंद्र गुप्त, विवेक सोनी, सुनीता, शीतल अग्रवाल, दीपक मिश्र, सुशील सेठ बागी इत्यादि लोग उपस्थित रहे।



