Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपांच घरों में पुलिस का तांडव, घरेलू सामान तोड़ लाखों के गहने...

पांच घरों में पुलिस का तांडव, घरेलू सामान तोड़ लाखों के गहने उठा ले जाने का आरोप

  • बीएमडब्ल्यू कार, स्कार्पियो और 8 बाइके किया क्षतिग्रस्त

जौनपुर धारा, खुटहन। पटैला गांव के अल्पसंख्यक बस्ती में बुधवार की भोर चार दर्जन से अधिक की संख्या में पहुंचे पुलिस के जवानों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दी। घर में रखा प्रâीज, कूलर, एसी, पंखे, आलमारी व अन्य गृहस्थी के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण तोड़ कर फेंक दिया। घर के सामने खड़ी बीएमडब्ल्यू कार, स्कार्पियो व आठ बाइके क्षतिग्रस्त कर दी। आरोप है कि सभी घरों की आलमारी में रखे लगभग तीस लाख के गहने पुलिस उठा ले गयी। पुलिस ने दिव्यांग की ट्राईसाईकिल भी नहीं छोड़ा। जिसको लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। मौके पर पहुंचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर न्याय दिलाने का भरोसा दिया। गांव निवासी जिलापंचायत सदस्य अकीला का आरोप है कि भोर में लगभग दो बजे के आस-पास पचास से साठ की संख्या में उनके घर पहुंचे पुलिस के जवानों ने घर का दरवाजा व खिड़की तोड़ भीतर घुस गये।कुछ सिपाही घर के सामने नीम के पेड़ से छत तक पहुंच गए। सबसे पहले शीशी टीवी का कैमरा और मशीन तोड़ दिए। आरोप है कि किसी से कोई बात न कर सिर्फ गालियां बकते हुए घरेलू सामान तोड़ फोड़ कर फेंकने लगे। इसी तरह पड़ोस के ओलमा कौंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन, शाह मोहम्मद, कमालुद्दीन और अमजद के  घरों में भी तोड़ फोड़ की गई। घर के सामने खड़े वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। भयभीत होकर घर के सभी पुरुष दूर भागने लगे। यह भी आरोप है कि सबके घरों की आलमारियों में रखे लगभग तीस लाख से अधिक कीमत के गहने भी पुलिस उठा ले गई। बगैर महिला कांस्टेबल के घर में घुसी पुलिस महिलाओं के साथ से मोबाइल भी छीन लिए जाने का भी आरोप लगाया है। दिव्यांग शाहनवाज ने बताया कि उसकी ट्राई साइकिल भी पुलिस वालों ने तोड़ दिया। मौके पर पहुंचे सांसद ने उन्हें न्याय दिलाने का भ्ारोसा दिलाया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह ने बताया कि थाने से पटैला गांव में कोई पुलिस कर्मी नहीं गया है। वे आपस में लड़ाई झगड़ा कर तोड़ फोड़ किए हैं।