Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपांच गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

पांच गोवंश के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

जौनपुर धारा जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के आदेश के अनुपालन में अपराधियों की धरपकड़ अभियान के तहत थानाध्यक्ष राज नरायन चौरसिया पुलिस टीम के साथ मंगलवार की बीती रात्रि गश्त पर निकले थे। वह बंधवा तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे कि एक पिकअप को रोककर तलाशी ली जिसमें तीन गाय, एक बछड़ा, एक बछिया को रस्सी से निर्दयतापूर्व बांधा गया था जो गोकशी के लिए ले जाये जा रहे थे। पुलिस ने तीन अभियुक्तों प्रदीप यादव पुत्र ओम प्रकाश यादव, अमित सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी उटरुकला थाना बक्शा व आशीष मिश्रा पुत्र इच्छाराम मिश्रा निवासी चित्तौड़ी थाना तेजीबाजार को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार किये गये अभियुक्तों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया। टीम में थानाध्यक्ष के अलावा उपनिरीक्षक मंजय यादव, हेड कांस्टेबल सर्वेश सिंह, मनोज सिंह, सदानन्द यादव, कांस्टेबल भेलानाथ कन्नौजिया, रणविजय यादव, अनिल यादव शामिल रहे।