Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपहलवानी में भी भविष्य तलाशें युवा, उज्ज्वल है भविष्य : जगदीश नारायण...

पहलवानी में भी भविष्य तलाशें युवा, उज्ज्वल है भविष्य : जगदीश नारायण राय

  • जयवीर धमार्पुर ने मगन भूलनडीह को दिखाया आसमान

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। धमार्पुर ब्लॉक क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कुश्ती प्रतियोगिता में कई पहलवानों में रोचक मुकाबला हुआ। रविवार को ब्लॉक क्षेत्र के गद्दोपुर गांव स्थित अखाड़े में जिला स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कुश्ती प्रतियोगिता का जफराबाद विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय ने पहलवानों के हाथ को मिलाकर शुभारंभ किया। इस कुश्ती प्रतियोगिता में जयवीर धमार्पुर ने मगन भूलनडीह को मात्र डेढ़ मिनट में आसमान दिखाकर चित कर दिया। वहीं मनीष गद्दोपुर ने लकी नई बाजार को, सचिन परसौली ने नीलेश गद्दोपुर को, करन बहरीपुर ने सूरज नई बाजार को, विश्वास गद्दोपुर ने शुभम धमार्पुर, विकास एकौनी ने लकी बहरीपुर को मात्र दो मिनट में चित कर आसमान दिखा दिया। इस कुश्ती प्रतियोगिता में कुल 11 जोड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजेता व उप विजेता पहलवानों को कुश्ती के मुख्य अतिथि विधायक जगदीश नारायण राय व कुश्ती आयोजक व प्रधान प्रतिनिधि राम साहब यादव ने शिल्ड व नकद इनाम राशि देकर पुरस्कृत किया। कुश्ती प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले पहलवानों का उत्साह वर्धन बढ़ाते हुए विधायक जगदीश नारायण राय ने कहा कि मेहनत के बलबूते हासिल किया जा सकता है कोई भी मुकाम, भारतीय पहलवानों ने हमेशा विश्व में भारत का सर गर्व से किया है। पहलवानी में भी आज के युवा अपना भविष्य आजमा सकते हैं। पहलवानी का भविष्य बहुत ही उज्ज्वल है। इस कुश्ती प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका में सुभाष यादव, डॉ. सुदर्शन, तेजू यादव व जय सिंह यादव रहे। इस दौरान कमला प्रसाद यादव, राम साहब यादव, सुदर्शन यादव, प्रधान अनिल यादव फौजी, हवलदार यादव, राकेश यादव, राम आसरे, दिनेश, संतोष पहलवान, तेजू पहलवान, डॉ. कल्पनाथ, कमलेश आदि मौजूद रहे।

Share Now...