Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपशु तस्कर पत्थरबाजी करते हुए पिकअप पर लाद ले गए भैंस

पशु तस्कर पत्थरबाजी करते हुए पिकअप पर लाद ले गए भैंस

जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। हौसला बुलंद पशु तस्करों ने मधुपुर गांव में आतंक मचाते हुए पिकअप पर साठ हजार की भैंस उठा ले गए। परिजनों के विरोध करने पर पशु तस्कर पत्थर बाजी करते हुए फरार हो गए। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर मधुपुर निवासी शेखर यादव घर के बाहर बनी गौशाला में अपनी भैंस बांधते हैं। बीती रात 12बजे पिकअप सवार पशु तस्कर आए और गौशाला से भैंस को खोल लिया और पिकअप पर लादने लगे। भैंस जोर जोर से चिल्लाने लगी तो परिजनों और गांव के कुछ लोगों की आंख खुल गई। परिजनों ने पशु-तस्करों का विरोध करते हुए मोटरसाइकिल से पीछा करना शुरू कर दिया लेकिन हौसला बुलंद पशु तस्करों ने ईंट पत्थर मारते हुए बीकासराय की तरफ भाग गए। परिजनों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस कुछ देर बाद मौके पर पहुंची छानबीन कर वापस हो गई। इस बाबत थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि तहरीर मिली है जल्द ही पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Share Now...