जौनपुर धारा, खुटहन। ब्लाक मुख्यालय के सामने कैराडीह गांव में शुक्रवार की रात पशुशाला में बंधी पांच बकरियां अज्ञात चोर खोल ले गए। घटना की जानकारी दूसरे दिन सुबह होने पर पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दिया है। गांव निवासी विधवा सफीना बानो पत्नी स्व. शराफत हुसैन बकरियां पाल उसी से अपना गुजारा करती थीं। शुक्रवार की शाम बकरियां पशुशाला में बांध दरवाजा में ताला बंद कर दिया था कि रात में चोरों ने ताला तोड़ भीतर बंधी बकरियां खोल ले गए।
― Advertisement ―
हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम
मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

