― Advertisement ―

spot_img

पूर्वांचल विश्वविद्यालय में समर ट्रेनिंग पर विशेष व्याख्यान

जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एचआरडी विभाग में प्रशिक्षण 2026 के अंतर्गत "समर ट्रेनिंग: डूज़ एंड डोन्ट्स" विषय पर विशेष व्याख्यान...
Homeअपना जौनपुरपर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही सरकार : बृजेश...

पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास कर रही सरकार : बृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’

जौनपुर धारा, जौनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा लगभग 2,800 करोड़ की करीब 650 पर्यटन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया। उक्त के क्रम में जनपद के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित एनआईसी परिसर में कार्यक्रम का सजीव प्रसारण सदस्य विधान परिषद बृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’, मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम, पर्यटन सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित कार्यदाई संस्थाओं के एई, जेई, जफराबाद विधायक प्रतिनिधि राकेश यादव, शाहगंज विधायक प्रतिनिधि रजनीश सिंह सहित अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में देखा और मुख्यमंत्री के उद्बोधन को सुना गया। जनप्रतिनिधिगण द्वारा प्रस्तावित जनपद के लगभग 13 पौराणिक एवं धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण स्थलों की परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया।इस अवसर पर एमएलसी ने कहा कि शासन द्वारा पर्यटन के क्षेत्र में तेजी से विकास किया जा रहा है। पर्यटन क्षेत्र के विकास से जनपद की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, इको टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, धार्मिक और पौराणिक स्थलों को संरक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर यूपीपीसीएल के एई दिलीप कुमार, जेई ऋषभ पांडे, यूपीसीएलडीएफ के एई शिवम राय सहित अन्य उपस्थित रहे।

Share Now...