- बूथ अध्यक्ष ने मण्डल अध्यक्ष पर लगाया कीमती जमीन कब्जा करने का आरोप
जौनपुर धारा, बरसठी। परियत गांव में बुधवार शाम को फर्जी प्रार्थना पत्र पर जमीन की नाप करने पहुँचे लेखपाल व कानूनगो विरोध के बाद बैरंग वापस चले गये।
आरोप है कि भाजपा नेता हमारे नाम से फर्जी प्रार्थना पत्र देकर हमारे चक की नापी करा रहे है और सामने आवादी की जमीन कब्जा करना चाहते है।परियत निवासी भाजपा के बूथ अध्यक्ष ने महमूदपुर गांव निवासी पार्टी के निगोह मण्डल अध्यक्ष पर कीमती जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है।जिसको लेकर बूथ अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि मण्डल अध्यक्ष ने धमकी दिया है कि जबरदस्ती जमीन कब्जा करेंगे, हमारी सरकार है। जिससे बूथ अध्यक्ष व उसका परिवार सहमा हुआ है।
बताया जाता है कि परियत गांव में काजू पाठक का चक है, जिस पर वह निर्माण कार्य कर रहे है। चक के आगे सड़क पर आवादी की कीमती जमीन है, उसी जमीन को अवैध कब्जा करने के लिए मण्डल अध्यक्ष केपी मिश्रा लेखपाल व कानूनगो को काजू के नाम से फर्जी प्रार्थना पत्र देकर चक की नाप कराने की मांग की। मौके पर लेखपाल व कानूनगो पहुँच कर काजू पाठक से नाप करने के लिए पूछा तो उसने कहा कि हमने कोई प्रार्थना पत्र नही दिया है। तब तक मौके पर भाजपा नेता पहुँच गये, दोनो के बीच कहासुनी देख लेखपाल व कानूनगो मौके से खिसक लिए। काजू पाठक ने आरोप लगाया कि केपी मिश्रा भाजपा के निगोह मंडल अध्यक्ष है जो हमारी जमीन कब्जा करना चाहते है। वह कई बार पार्टी कार्यालय के नाम से जमीन मांग चुके है न देने पर अब जबरी कब्जा करना चाहते है। इस सम्बन्ध में मण्डल अध्यक्ष केपी मिश्रा ने बताया कि आवादी की जमीन को हमने दो दिन पूर्व बैनामा कराया है, सभी आरोप झूठे है। काजू ने पहले ही दफा 24 के तहत नाप कराने के लिये प्रार्थना पत्र दिया है।
महिला को थाने पर एसओ के सामने भाजपा नेता ने दी गाली
बरसठी। परियत गांव में भाजपा नेता द्वारा कब्जा करने के मामले में दोनों पक्ष गुरुवार को थाने पर पहुँचे। एसओ दोनो पक्षों की बात सुन रहे थे तभी मण्डल अध्यक्ष ने विपक्षी महिला सीता को गाली गलौज देने लगे। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सबसे बड़ी बात की मण्डल अध्यक्ष एसओ के सामने गाली देते रहे लेकिन एसओ ने एक शब्द भी नही बोला। एक तरफ केन्द्र व प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं को समाज मे आगे लाने के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण बिल पास किया है, तो दूसरी तरफ भाजपा के नेता महिला को सरेआम थाने पर गाली दे रहे है।


