Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपराली जलाना दण्डनीय अपराध है : डा. रमेश चंद्र

पराली जलाना दण्डनीय अपराध है : डा. रमेश चंद्र

  • ब्लाक स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी/कृषि निवेश मेले का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को कृषि विभाग द्वारा विकास खण्ड केराकत एवं डोभी के कार्यालय परिसर में ब्लाक स्तरीय रबी उत्पादकता गोष्ठी/कृषि निवेश मेले का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को आधुनिक तकनीकियों से खेती करने तथा खेतों में पराली न जलाने का सुझाव दिया गया। अपर जिला कृषि अधिकारी डा. रमेश चंद्र यादव ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार किसानों की आमदनी बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत प्रत्येक किसान को हर चार माह पर रु० दो हजार किस्त के रूप में कुल ६००० रूपए वार्षिक आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। अब तक जनपद में  ७०१००० किसानों को उक्त योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। भुलेख अंकन एवं ईकेवाईसी न कराने वाले किसानों की किस्त रोक दी गयी है। ऐसे किसान राजकीय बीज गोदाम पर जाकर भूमि का सत्यापन करा सकते है। ई-केवाईसी के लिए किसान अपना आधार कार्ड लेकर के नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर बायोमेट्रिक ढंग से अपना ईकेवाईसी करा सकते हैं। उन्होंने किसानों से खतों में पराली न जलाने बल्कि बायो डी कम्पोजर से खाद बनाने का सुझाव दिया तथा बताया कि सैटेलाइट से पकड़े जाने पर जुर्माने के साथ सारी सरकारी योजनाओं से वंचित कर दिए जाएंगे। वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक अमहित डा. संजीत कुमार ने रबी फसलों की वेहतर उत्पादन तकनीक यथा बीज शोधन, लाइन सोईंग, खरपतवार सुरक्षा तथा कृषि वैज्ञानिक डा. वरूण कुमार ने कम लागत में अधिक उत्पादन वाली प्राकृतिक खेती की जानकारी दिया। अध्यक्षता खण्ड विकास अधिकारी डा. छोटेलाल तिवारी तथा संचालन एडीओ एजी दयानन्द सिंह व अनुपम सिंह द्वारा किया गया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह, एसएमएस रामशंकर सिंह, अनिल कुमार शर्मा, मनीष शर्मा, अशोक यादव, अनिल पांडेय, आनंद सिंह, उषा, सर्मिला, रेखा, आशा देवी आदि किसान मौजूद रहे।