Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपथ संचलन में दिखा कदमताल का अनोखा संगम

पथ संचलन में दिखा कदमताल का अनोखा संगम

  • नगर व खंड कार्यवाह ने संयुक्त रूप से किया पथ संचलन
  • जगह जगह स्वयंसेवकों पर किया गया पुष्प वर्षा

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। नगर में शनिवार देर शाम को आरएसएस के स्वयंसेवकों नगर व खण्ड कार्यवाहक के द्वारा नगर में पथ संचलन किया गया। पथ संचलन में अनोखा कदमताल दिखा तथा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया गया।

वर्ष प्रतिपदा के शुभ अवसर पर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नगर व खण्ड कार्यवाहक के द्वारा संयुक्तरूप से पथ संचलन का आयोजन सिटी पब्लिक स्कूल में किया गया। जहां सभी स्वयंसेवक एकत्रित होकर पथ संचलन आरंभ किया। जो नगर के मुख्य मार्ग सब्जी मंडी से होते हुए चौक थाना, स्टेशन रोड, जंघई रोड, मछलीशहर रोड, गजराजगंज व सिपाह मोहल्ला होते हुए पुनः यथास्थान पर आकर समाप्त हुआ। कार्यकर्ता सफेद कमीज, खाकी पैंट और काली टोपी में थे। बैंड के साथ इन स्वयंसेवकों ने देश प्रेम का संदेश दिया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। वहीं महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्ता के द्वारा सब्जी मंडी में पुष्प वर्षा कर पथ संचलन का स्वागत किया। इसके पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डा. हेगड़ेवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ किया। संचलन के पहले देशभक्ति, राष्ट्र प्रेम से परिपूर्ण बौद्धिक हुआ। पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के क्षेत्र बौद्धिक शिक्षण प्रमुख मिथिलेश व कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गणेश ने कहा कि हम सभी भारतीय नव वर्ष, वर्ष प्रतिपदा उत्सव के लिए यहां एकत्रित हुए हैं। भारतीय नव वर्ष हम सबके जीवन में नए उत्साह प्रवाहित करता है। इस अवसर पर नगर व खण्ड के प्रचारक चन्द्रकमल, मुंगराबादशाहपुर खण्ड के खंड संघ चालक ओमप्रकाश व मछलीशहर के जिला प्रचारक प्रभात सहित नगर और खण्ड के कार्यवाह समेत सैकड़ों स्वयंसेवक मौजूद रहे।

आरएसएस के स्वयं सेवकों ने निकाला पथ संचलन

जौनपुर धारा, बरसठी। वर्ष प्रतिपदा के उपलक्ष में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रविवार को बरसठी खण्ड का संयुक्त पथ संचलन निकाला। जगह-जगह लोगों के द्वारा पुष्प वर्षा कस्तम सेवकों का उत्साह वर्धन किया। निगोह जूनियर हाईस्कूल के परिसर में स्वयंसेवक एकत्र हुए जहां से पथ संचलन शुरू किया। जो के रामपुर बरसठी मुख्य मार्ग से निगोह कुसा मर्ग पर होते हुये स्कूल में पहुंचकर समाप्त हो गई। पथ संचलन में स्वयंसेवक घोष की ताल पर कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों को देखकर पथ संचलन देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े रहे। इस बीच स्वयंसेवकों का लोगों ने घर की छतों से पुष्प वर्षा के साथ लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया।

Share Now...