Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeमनोरंजनपत्रकारिता करते-करते एक्टिंग की दुनिया में आ गई थीं श्रद्धा

पत्रकारिता करते-करते एक्टिंग की दुनिया में आ गई थीं श्रद्धा

आज हम आपको ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जो जिंदगी में पत्रकार बनना चाहती थीं. हालांकि, किस्मत उन्हें बॉलीवुड के गलियारों में खींच लाई. आइए जानते हैं उनके कुछ किस्से.बात हो रही है श्रद्धा दास की, जिनका जन्म 4 मार्च 1987 के दिन मुंबई में ही हुआ था. हालांकि, वह बंगाली परिवार से ताल्लुक रखती हैं.श्रद्धा करीब 40 फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी हैं. उनकी एक्टिंग की भी काफी तारीफ हुई है.आपको यह जानकर हैरानी होगी कि श्रद्धा ने सिल्वर स्क्रीन में बोल्डनेस का जलवा जमकर दिखाया. हालांकि, उन्हें वह मुकाम नहीं मिला, जिसकी वह तलबगार थीं.वह ग्रेट ग्रैंड मस्ती, दिल तो बच्चा है जी, आर्य 2, सनम तेरी कसम और लाहौर आदि बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुकी हैं.गौर करने वाली बात यह है कि श्रद्धा ने मुंबई विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक किया था. इसके बाद उन्होंने तेलुगू फिल्म ‘सिद्धु फ्रॉम सिकाकूलम’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की.बता दें कि सोनू निगम पर निशाना साधने की वजह से श्रद्धा विवादों में भी घिर चुकी हैं.दरअसल, सोनू निगम ने अजान को लेकर बयान दिया था, जिस पर श्रद्धा ने पलटवार किया. हालांकि, कुछ समय बाद अभिनेत्री ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया था.

Share Now...