Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जातिसूचक और अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में सुभासपा ने सौंपा ज्ञापन

जौनपुर में सुभासपा ने जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणियों के विरोध में जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई, पीड़ितों को सुरक्षा और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की मांग की।
Homeअपना जौनपुरपति, ससुर, देवर के विरुद्ध दहेज़ उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा...

पति, ससुर, देवर के विरुद्ध दहेज़ उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा,जौनपुर। लाइन बाजार थाना पुलिस ने पत्नी की तहरीर पर पति ससुर और देवर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना में जुट गई है।थाना क्षेत्र के किशुनपुर निवासी स्वाति सिंह पुत्री सभाजीत सिंह ने थाना पर प्रार्थना पत्र दिया है कि उसका विवाह 14 मार्च 2023 को हिंदू धर्म शास्त्र व रीति रिवाज के अनुसार सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के ग्राम जर्रो पोस्ट मल्हनी निवासी अविनाश सिंह पुत्र अनिल सिंह के साथ नगर के होटल रिवर व्यू में बड़े धूमधाम से साथ हुई थी। अविनाश सिंह का वर्तमान पता जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव में भारत गैस गोदाम के पास है। आरोप है की विवाह के कुछ समय के बाद पति, ससुर व देवर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने लगे।दहेज़ में महंगी चार पहिया वाहन की मांग करते हुए आये दिन गाली गलौच देते हुए मारने पीटने लगे। पति अविनाश नें साथ रखने से इंकार कर दिया। आरोप है कि ससुर अनिल सिंह नें प्रताड़ित करते हुए एक दिन बाल पकड़कर घर से बाहर निकाल दिया। कहा अब यहां दिखाई मत पड़ना। थाना पुलिस नें शनिवार को तहरीर मिलने के बाद दहेज़ प्रतिषेध अधिनियम के तहत दहेज़ उत्पीड़न सहितभारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।