Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

बिजली के पोलों से हटाया गया केबल और वाई-फाई तारों का जंजाल

जौनपुर के व्यस्त बाजारों में बिजली के पोलों पर लटकी बंद केबल और अनुपयोगी वाई-फाई तारों को विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर हटाया। विभाग की कार्रवाई से बारिश के दौरान करंट उतरने और हादसे की आशंका कम होने की उम्मीद है।
Homeअपना जौनपुरगायब तीन लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद

गायब तीन लड़कियों को पुलिस ने किया बरामद

अपहृत दो युवतियां व किशोरी पांचवें दिन बरामद, आरोपी धराया

जौनपुर धारा,जौनपुर। शहर के पुरानी बाजार क्षेत्र की गुमशुदा दो युवतियों व एक किशोरी को पुलिस ने पांचवें दिन रविवार को बरामद कर जिला गौतम बुद्ध नगर निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

एक परिवार की क्रमश: 20, 18 व 14वर्ष की तीन लड़कियां बुधवार की शाम पांच बजे घर से क्षेत्र में ही स्थित भूंदरा शाह बाबा के सालाना उर्स पर आयोजित मेला देखने की बात कहकर निकली थीं। देर रात तक न लौटने पर स्वजन खोजबीन करने लगे। कहीं पता न चलने पर गुरुवार की दोपहर कोतवाली में सूचना दी। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मिथिलेश कुमार मिश्र ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर छानबीन में टीम को लगा दिया। पुलिस व सर्विलांस की संयुक्त टीम को छानबीन के दौरान सुराग मिला कि जिला गौतम बुद्ध नगर के दनकौर थाना के डेरी नखुबन माजरा के मुज खेड़ा का निवासी उन्हीं के संप्रदाय का इसरार तीनों को बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया है। सर्विलांस से मिले लोकेशन पर रविवार को टीम ने जौनपुर जंक्शन (भंडारी स्टेशन) के पास से तीनों लड़कियों को सकुशल बरामद कर वांछित आरोपित इसरार को गिरफ्तार कर लिया। लड़कियों के बयान के आधार पर अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित का चालान कर दिया। टीम में प्रभारी निरीक्षक महमूद आलम अंसारी, पुरानी बाजार पुलिस चौकी प्रभारी गोविंद मौर्य, हेड कांस्टेबल मोहम्मद अनीस व महिला आरक्षी नेहा दीक्षित व सर्विलांस सेल के कर्मी रहे।