Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरपति गया परदेस, प्रेमी के साथ फुर्र हो गई नवविवाहिता

पति गया परदेस, प्रेमी के साथ फुर्र हो गई नवविवाहिता

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। शादी के एक महीने बाद ही पति रोजी रोटी के लिए परदेस चला गया और इधर उसकी नवविवाहिता पत्नी आधी रात में अपने प्रेमी के साथ फुर्र हो गई। सूचना मिलने के बाद दोनों पक्ष उसकी तलाश में जुट गए। पीड़ित पुलिस से लेकर कप्तान तक के दरबार में अपनी गुहार लगा चुका हैं लेकिन उसे अभी तक न्याय नहीं मिल सका है। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सराय खेम (गरियांव) गांव निवासी महेंद्र सरोज पुत्र सुबेदार सरोज का विवाह बीते 11 जून को मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के एक मुहल्ले में हुई थी। बीते 27 जुलाई को रोजी रोटी के लिए महेन्द्र सरोज मुम्बई चला गया। 27 जुलाई को ही नई नवेली पत्नी विवाह में दिए गए कीमती गहनों एवं कपड़ों के साथ रात्रि लगभग 1 बजे घर से अपने प्रेमी के साथ निकल गई। वह जाते समय बहन के लिए रखे जेवरात भी उठा ले गई। परिवार वाले रात में ही उसको ढूंढने में जुट गए। सुबह घटना की सूचना उसके मायके वालों को भी दी गई। दोनों पक्षों द्वारा उसकी तलाश शुरू की गई लेकिन नई नवेली दुल्हन का कोई अता पता नहीं चला। इस बाबत थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी का कहना है कि मामला अभी तक मेरे संज्ञान में नहीं आया है।