जौनपुर धारा, चंदवक। औड़िहार-जौनपुर रेल प्रखंड पर महापुर गांव के सामने ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात विक्षिप्त व्यक्ति घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गए जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। औड़िहार से सुबह सुपरफास्ट ट्रेन जौनपुर की तरफ जा रही थी। महापुर गांव के सामने विक्षिप्त व्यक्ति प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पटरी के किनारे खड़े होकर ट्रेन पर पत्थर का टुकड़ा फेंक रहा था इसी बीच ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी डोभी ले जाया गया जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
― Advertisement ―
होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, 45 केंद्रों पर 20,112 अभ्यर्थी शामिल होंगे
Home guard exam varanasi 2025: वाराणसी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने परीक्षा को लेकर सख्त व्यवस्था की...
ट्रेन की चपेट मे आने से अज्ञात विक्षिप्त घायल

Previous article
Next article


