Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरपंचायत भवन का ताला काट कर चोरो ने 50 हजार से अधिक...

पंचायत भवन का ताला काट कर चोरो ने 50 हजार से अधिक का किया चोरी

  • पिछले वर्ष भी पंचायत भवन पर तीन बार चोरो ने किया है हाथ साफ

जौनपुर धारा, बरसठी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सरसरा ग्राम सभा मे बनाये गए पंचायत भवन पर फिर एक बार चोरी हुई। बुधवार की रात तीन कमरों का ताला काटकर चोरों ने पंखा, इनवर्टर, बैट्री, तीन सोलर पैनल उठा ले गए। सुबह जानकारी होने पर ग्राम प्रधान ने 112 नम्बर पुलिस को सूचना दी।

गांव के पंचायत भवन का चोरो ने तीन कमरों का ताला काटकर उसमे रखा पांच पंखा, इनवर्टर बैट्री, तीन सोलर पैनल आदि सामान उठा ले गये।सुबह चोरी की जानकारी होने पर ग्राम प्रधान अर्चना बिन्द ने लिखित तहरीर भी थाना पर दिया। चोरी गए सामान की कीमत 50 हजार बताया गया।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रधान प्रतिनिधि का कहना है कि सरसरा ग्राम सभा मे ही बरसठी थाना व ब्लॉक दोनो आते है। महज 200 मिटर दूर ही थाना से पंचायत भवन भी बनवाया गया है। पुलिस के लाख पहरा देने के बावजूद चोरी पर कोई अंकुश नही लग रहा। जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है ग्रामीण भी रात को पहरा देने पर मजबूर है। इस पंचायत भवन पर पिछले साल भी तीन बार चोरी हुई और इसकी लिखित शिकायत भी प्रधान द्वारा किया गया। लेकिन एक भी बार चोर नही पकड़े जाने की वजह से चोरो के मंसूबे मजबूत होते जा रहे है। वही कहा जा रहा है कि सरकारी दफ्तरों पर भी इस प्रकार चोरी होगी तो कैसे यहाँ जरूरी दस्तावेज रखे जाएंगे। जिसको लेकर इस मसय पुलिस पर सवाल खड़ा हो रहा है।