― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन

नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का हुआ समापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। जज कालोनी स्थित गायत्री प्रज्ञा मण्डल के प्रांगण में आयोजित चतुर्दिवसीय नौकुण्डीय गायत्री महायज्ञ एवं विराट संस्कार महोत्सव के चतुर्थ व अंतिम दिवस मंगलवार को यज्ञ की महापूर्णाहुति का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इसके पूर्व सोमवार को सायंकाल दीपयज्ञ का कार्यक्रम हुआ जिसमें 1555 दीपों से सम्पूर्ण प्रज्ञा मण्डल परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। महापूर्णाहुति के कार्यक्रम की शुरूआत भक्ति भजन से हुई जिसमें मधुर स्वर लहरियों से सम्पूर्ण वातावरण भक्तिभाव से ओत-प्रोत हो गया। तत्पश्चात नौ कुण्डीय गायत्री महायज्ञ प्रारम्भ हुआ जिसमें वैदिक मंत्रों की मधुर ध्वनि से साधक भक्ति भाव से ओतप्रोत हो गया। यज्ञ पांच पारियों में सम्पन्न हुआ। इसके बाद यज्ञ की महापूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर किरन शुक्ला जानकी सिंह, पूजा मिश्रा आदि अनेक श्रद्धालुओं का दीक्षा संस्कार सम्पन्न कराया गया तथा भगवती कालोनी की आकांक्षा सिंह की पुत्री ऋचा सिंह का विचारम्भ संस्कार भी सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर आदित्य तिवारी, नीलम राय, किरन शुक्ला, नीलम राय, सुशीला सिंह, शान्ति मिश्रा, निर्मला राय, मुन्नी देवी, महेन्द्र साहू, सुनील कुमार, सुषमा, निर्मला सिंह, देवेन्द्र राय, सन्दीप कुमार सिंह, राधिका सिंह आदि उपस्थित रहे।

Share Now...