Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

इरान में फंसी महिला सुरक्षित लौटी अपने वतन, व्यक्त किया आभार

परिवार में मिलने के बाद दोनों तरफ से छलक उठे आंसूजौनपुर। इरान में फंसी जौनपुर की फरीदा सरवत जब अपने परिवार से मिलीं तो...
Homeअपना जौनपुरनौनिहालो का हुआ जोरदार स्वागत, खिले चेहरे

नौनिहालो का हुआ जोरदार स्वागत, खिले चेहरे

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉक्टर गोरखनाथ पटेल के निर्देश के क्रम में जनप्ाद के सभी परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश उत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। जिसमें विद्यालय को रंगोली, गुब्बारों एवं फूल पत्तियों से सजाया गया। बच्चों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया गया, तत्पश्चात बच्चों को हलवा, खीर आदि खिलाया गया। विद्यालय में सभी स्टाफ उत्साहित होकर बच्चों का स्वागत करते देखे गये।

इसी क्रम में शाहगंज ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय, बड़ागांव में भी स्वागत उत्सव धूमधाम से मनाया गया। अध्यापकों द्वारा परिसर बहुत आकर्षक बनाया गया था। एआरपी एसोसिएशन के प्रदेश मंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्राथमिक संघ, शाहगंज प्रशांत मिश्र ने बच्चों का तिलक लगाकर किया। बच्चों नियमित विद्यालय आने हेतु प्रेरित किया। उपस्थित अभिभावकों से विद्यालय में अपना सहयोग देने हेतु अनुरोध किया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक बुद्धिराम ने उपस्थित जन का आभार व्यक्त किया। विद्यालय में रविन्द्र नाथ यादव, ओमप्रकाश सोनकर, लालबहादुर, देवकी देवी उपस्थित रहीं। प्राथमिक विद्यालय बथुआवर में सोमवार को आयोजित प्रवेश उत्सव मेले को संबोधित करते हुए जिला दिव्यांग अधिकारी दिव्या शुक्ला ने कहा कि स्कूलों में प्रवेश उत्सव के रूप में मनाए। इसके लिए शिक्षक अभिभावको के साथ मिलकर विशेष अभियान चलाए। जिलाधिकारी द्वारा बनाए गए निपुण टास्क फोर्स के सदस्य के रूप में उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी शिक्षक व अन्य सहयोगी उपस्थित पाए गए। उन्होंने  मध्यान्ह भोजन योजना के तहत बनाए गए भोजन को छात्रों के साथ बैठकर किया। विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति संतोष जनक पाया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संयुक्ता सिंह व अन्य शिक्षकों के कार्यों की सराहना किया। विद्यालय की साफ सफाई, दिव्यांग शौचालय की स्थिति सही पाया। प्रत्येक कक्षा लाइब्रेरी के साथ स्मार्ट क्लास और बैठने की ब्यवस्था अच्छे ढंग से मिलने पर तारीफ किया। उन्होंने अभिभावको से कहा कि परिषदीय स्कूलों में सारी ब्यवस्था मौजूद है। आप अपने बच्चों का प्रवेश ऐसे ही स्कूलों में कराए। प्राथमिक विद्यालय ताहिरपुर में आयोजित प्रवेश उत्सव मेला में खंड शिक्षा अधिकारी आनंद प्रकाश सिंह ने अभिभावको को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अमित सिंह व विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।

Share Now...