Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनेताजी सुभाषचंद्र बोस की मनाई गई जयंती

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मनाई गई जयंती

  • मानव श्रृंखला का छात्रों ने किया निर्माण, सड़क सुरक्षा के लिए शपथ दिलाई गई

जौनपुर धारा, जौनपुर। गांधी स्मारक पीजी कॉलेज समोधपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में सोमवार को प्रबंधक हृदय प्रसाद सिंह रानू तथा प्राचार्य प्रो. रमेश चंद्र सिंह के संरक्षकत्व में सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई तथा मानव श्रृंखला बनाई गई।

सांस्कृतिक समिति के संयोजक डॉ. लालमणि प्रजापति ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और राष्ट्रीय आंदोलन से जुड़े संघर्ष के बारे में बताया। डॉ. आलोक प्रताप सिंह विसेन ने सड़क सुरक्षा संबंधी यातायात नियमों के बारे में बताया। डॉ. नीलमणि सिंह ने कहाकि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनना सबके लिए जरुरी है। जितेंद्र कुमार ने कहा कि तीव्र गति से वाहन न चलाएं इसके लिए बच्चों को जागरूक किया गया। जितेंद्र सिंह ने बताया कि एनसीआरबी के हालिया रिपोर्ट के अनुसार 2021 में कुल 4,03,116 सड़क हादसे हुए जो 2020 में कुल 3,54,796 से अधिक है वहीं मृतकों की संख्या 1,33,201 से बढ़कर 1,55,622 हो गई। वाहन चलाते समय सतर्क रहना चाहिए। डॉ. अवधेश कुमार मिश्र ने छात्र-छत्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रो. अरविंद कुमार सिंह, प्रो. राकेश कुमार यादव, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. अविनाश वर्मा, विकास कुमार यादव, नीलम सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, डॉ. नीलू सिंह, डॉ. राजेश कुमार तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share Now...