जौनपुर धारा, जौनपुर। रचना(ब्रांच आईआईडी)में भारतीय पुनर्वास परिषद द्वारा आयोजित तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का शुभारम्भ सोमवार को बतौर मुख्य अतिथि लायन्स क्लब जौनपुर सूरज के जोन चेयरपर्सन एमजेएफ संतोष कुमार साहू बच्चा एवं विशिष्ट अतिथि क्लब के अध्यक्ष आनन्द स्वरूप ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रवक्ता पूनम श्रीवास्तव ने प्रशिक्षणार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहाकि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के विकास के लिए पाठ्यक्रम को योजनाबद्ध तरीके से उनके अनुसार सुनियोजित करना चाहिए ताकि उनका अच्छे से विकास हो सके और वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें। कार्यक्रम को विद्यालय के अन्य प्रवक्ता डा. संतोष कुमार सिंह, सचिन यादव, गौतम चन्द आदि ने भी सम्बोधित किया। संचालन कार्यक्रम समन्वयक सुनील कुमार गुप्ता ने किया।
― Advertisement ―
तीन दिवसीय सतत पुनर्वास शिक्षा कार्यक्रम का शुभारम्भ

Previous article
Next article

