Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरनीलगाय से टकराकर राजस्व निरीक्षक की मौत

नीलगाय से टकराकर राजस्व निरीक्षक की मौत

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील परिसर में स्थित आरके दफ्तर में सम्बंध राजस्व निरीक्षक बाबुल अली की बाइक एक नीलगाय से टकरा गयी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से बक्शा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। खबर लगते ही तहसील अधिकारी तथा कर्मचारियों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। मंगलवार को तहसील सभागार में तहसीलदार राकेश कुमार और उपजिलाधिकारी रिषभ पुंडीर की अध्यक्षता में शोक सभा आयोजित कर मृतक आत्मा की शांति हेतु दो मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना किया गया। बताते चलें कि सोमवार की शाम बदलापुर तहसील से अपने घर बक्शा थाना क्षेत्र में वापस जा रहे राजस्व निरीक्षक बाबुल अली के चलती बाइक से नीलगाय की टक्कर हो गयी। वह बाइक लेकर मार्ग पर गिर पड़े और अस्पताल पहुंचते उनकी मृत्यु हो गई।

Share Now...