Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनीलगाय काटने का चौथा आरोपी भी भेजा गया जेल

नीलगाय काटने का चौथा आरोपी भी भेजा गया जेल

जौनपुर धारा,सिकरारा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा संतलपुर के जंगल में बुधवार को दिनदहाड़े नीलगाय काटने वाले आरोपियों में से पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के विषय में आपको बताते चलें कि बुधवार के दिन 2:00बजे के लगभग जंगल में दो नीलगाय के बच्चे काटे गए थे कि जंगल के बगल निवासी समाजसेवी संदीप पाण्डेय पुलिस को सूचना देते हुए, मौके पर पहुंच गए थे थाना अध्यक्ष अमित कुमार सिंह द्वारा तीन आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था। शुक्रवार को चौथा आरोपी नौशाद अली निवासी ग्राम सभा पिपरा को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया उक्त घटनाक्रम में यह मुख्य आरोपी था।