जौनपुर धारा, सुजानगंज। स्थानीय क्षेत्र के बेर्रा गांव के निषाद बस्ती में शनिवार के 3 बजे भोर में लालबहादुर निषाद के छप्पर में अचानक आग का गोला दिखाई पड़ा। उस समय गहरी नींद में पास में सो रहे बच्चे और महिलाएं आग की तपिश का कारण जानने के लिये उठकर भागकर देखा तो छप्पर जल रहा था। शोर मचाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए, जब तक कुछ समझ पाते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। देखते ही देखते चार छप्पर जलते हुए आस-पास के सभी छप्परों में आग की लपटे पकड़ ली। जिसमें नवासा लालचंद निषाद के तीन मड़हे आग की चपेट में आ गए और मनोज निषाद का तीन मड़हा धूं-धूं कर जलता रहा था, लोगों ने इकट्ठा होकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लालबहादुर निषाद के चारों मड़हे में रखा सम्पूर्ण गृहस्थी का समान जल गया। अब पूरा परिवार आकाश के नीचे आ गया। इस भीषण गर्मी में यह गरीब परिवार कहां रहेगा। सूचना पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंच चुकी थी। ग्रामीणों द्वारा तब तक आग पर काबू पा लिया गया था, इस आगजनी से नगद सहित गृहस्थी के सभी समान जल गया है, अग्नि पीड़ितों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है।
― Advertisement ―
E-Paper 15-04-2026
JAUNPUR DHARA E-PAPER📅 Date: 15 April 2026 | 📍 Jaunpur, Uttar Pradesh💻 Website: www.jaunpurdhara.com
निषाद बस्ती में लगी आब, तीन परिवार के गृहस्थी का सामान राख

Previous article


