Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरनिरीक्षण में अधूरे काम को देखकर राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी

निरीक्षण में अधूरे काम को देखकर राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी

  • निर्माण निगम के एई समेत जिम्मेदारों को लगाई फटकार
  • मेडिकल छात्रों की समस्या के निस्तारण पर दिया जोर

जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश के उद्यान एवं कृषि विपणन कृषि निर्यात, आयात राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने रविवार को मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। खामियां मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई।  पठन-पाठन व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश दिया। किसी तरह की लापरवाही पर कार्रवाई करने की नसीहत दी। राज्यमंत्री मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने उमानाथ सिंह स्वशासित राज्य चिकित्सा महाविद्यालय सिद्दीकपुर में सभी भवनों का पठन-पाठन व्यवस्थाओं संसाधनो का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने फर्श में टाइल्स घटिया लगी देखा व पानी टपकना छत की फारसीलिग, पेंटिंग मे खामियों को देखकर फटकार लगाई। अधूरे भवनों में आईपीडी, ओपीडी एकेडमिक बिल्डिंग, लेक्चर हॉल, ब्वायज हॉस्टल, गर्ल्स हॉस्टल, शौचालय, प्लेग्राउंड, बाउंड्री वॉल भवन का निरीक्षण किया। अधूरे कामों को देखकर निर्माण निगम के पीएम को बुलाया गया लेकिन मौके पर वह मौजूद नहीं मिले। एई राकेश सिंह को जमकर फटकार लगाई और सुधार लाने की नसीहत दी। ओपीडी में मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रिंसिपल डा. शिवकुमार से बच्चों से मिलने की इच्छा जताई लेकिन वह हीला हवाली करने लगे। जिसके बाद विधायक रमेश मिश्रा ने कहा कि बिना बच्चों से मिले नहीं जाया जाएगा। हर हाल में बच्चों से मिलेंगे जिसके बाद बच्चों को प्रिंसिपल कार्यालय में बुलाया गया। बच्चों ने एक-एक कर समस्याओं के बताया इसमें पीने का पानी, लाइब्रेरी, क्लासरूम, कैंटीन रोड, एसी की समस्या सहित तमाम खामियां बताई। इस पर उन्होंने प्रिंसिपल डा. शिवकुमार पर भी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पठन-पाठन में सुधार लाये। अगर भवन क्लासरूम नहीं है तो वैकल्पिक व्यवस्था किया जाए। तत्काल कैंटीन की व्यवस्था की जाए। एसी को दुरुस्त कराया जाए। पीने का पानी, बाउंड्री वॉल को तत्काल मेंटेन किया जाए और उन्हें जिम्मेदारी से काम करने पर जोर दिया। इसके बाद बच्चों को आश्वासन दिया कि एक-एक करके उनकी समस्याओं का निदान किया जाएगा। उन्होंने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा से भी इन समस्याओं के निस्तारण पर वार्ता की। राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहाकि सभी समस्याओं का निस्तारण हर हाल में 6 महीने के अंदर हो जाना चाहिए। इस मौके पर सीडीओ सीलम साई तेजा, शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।