Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की धूम

युवाओं व दिव्यांगजनों को मिली नई ताकतजौनपुर। ऐतिहासिक शाही किला में आयोजित जौनपुर महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक कार्यक्रमों, सम्मान समारोह और जनकल्याणकारी योजनाओं...
Homeअपना जौनपुरनिधन पर शोकसभा का आयोजन

निधन पर शोकसभा का आयोजन

जौनपुर धारा, जौनपुर। कलेक्ट्रेट अधिवक्ता संघ भवन में संघ के पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र त्रिपाठी के निधन पर शोक सभा आयोजित की गई। पूर्व अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह ने कहा सुरेंद्र त्रिपाठी कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। कांग्रेस पार्टी के सिपाही के रूप में मजबूती के साथ जनता की आवाज उठाते रहते थे। पूर्व महामंत्री आनंद मिश्रा ने कहाकि सुरेंद्र त्रिपाठी का हम सब के बीच से इस तरह से चले जाना पार्टी के साथ साथ क्षेत्र के लोगों के लिए भी अपूर्णनीय क्षति है, सुरेन्द्र त्रिपाठी अपने व्यक्तित्व के लिए हमेशा जाने जाएंगे। अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित किया। उक्त अवसर पर पूर्व अध्यक्ष गण महेंद्र प्रताप सिंह, उदय प्रताप सिंह, द्वारिका प्रशाद राव, राकेश  सिंह, सत्यवीर सिंह, राधेश्याम दुबे, बीडी मिश्रा, उमेश उपाध्याय, जयमंगल यादव, महावीर पाल, सहित दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।

Share Now...