- समाधान दिवस में रहे मौजूद, धान क्रय केन्द्र का औचक निरीक्षण
जौनपुर धारा, शाहगंज। आगामी निकाय चुनाव के मद्देनजर एडीएम वित्त एवं राजस्व राम अछैबर चौहान तहसील मुख्यालय पहुंचे। वहां निकाय सम्बंधित निर्देश देने के बाद नई सब्जी मंडी स्थित धान क्रय केन्द्र पहुंचे। यहां एमआई को सख्त लहजे में पारदर्शिता पूर्ण खरीद का निर्देश दिया। तदुपरांत काेतवाली पहुंच समाधान दिवस की अध्यक्षता की। थाने पर आयोजित थाना दिवस पर फरियादियों की समस्याएं भी सुनी और तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान कुल सात प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। मौके पर पांच प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। दो प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु राजस्व व पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा गया। निकाय चुनाव के सम्बंध में पूछे जाने पर एडीएम ने बताया की निकाय चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्ण कराने हेतु तैयारी की जा रही है। प्रशासन व पुलिस चुनाव हेतु तैयार है। संवेदनशील अति संवेदनशील बूथों की पहचान कर ली है। मतदान केन्द्रों पर समय रहते पूरी व्यवस्था हो जायेगा। इस दौरान उपजिलाधिकारी अंकित कुमार, प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय सहित क्षेत्र के समस्त लेखपाल आदि मौजूद रहे।



